फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   temple purohit comitted to sucide

यमुना में छलांग लगाकर जान देने वाला बांदा का था अंकित

Wed, 27 Nov 2019 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
temple purohit comitted to sucide
मथुरा। वृंदावन केे केसीघाट के पास स्टीमर से कूदकर यमुना में छलांग लगाकर जान देने वाला बांदा के गांव शिवहर का अंकित था। उसकी पहचान बुधवार को पोस्टमार्टम पर पहुंचकर पिता रामप्रसाद ने की। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव ले गए।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि अंकित वृंदावन से संस्कृत विद्यालय से शास्त्री करके गाजियाबाद में गौरीशंकर मंदिर में पुजारी था। साथ ही आचार्य की पढ़ाई भी कर रहा था। 16 नवंबर को आचार्य के पेपर देने के लिए अंकित वृंदावन आया था। यमुना में स्टीमर से छलांग लगाकर जान देने से पहले अंकित ने अपने पिता से फोन पर बात करके 28 नवंबर को घर आने की बात कही थी। पिता की माने तो अंकित मोदी, योगी और कृपालु महाराज से मिलने की बात भी कर रहा था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि मानसिक रूप से अंकित कमजोर था। आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं। अखबारों के माध्यम से अज्ञात युवक के यमुना में डूबकर मरने की खबर पर वह मथुरा पहुंचे थे। पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर अंकित के रूप में पहचान की है। अंकित की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि यमुना में डूबकर मरे युवक की पहचान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed