{"_id":"624dd457657a6d6317249e92","slug":"temple-priest-tried-to-misdeed-with-teenager-in-govardhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन: परिक्रमा लगाने आई किशोरी से मंदिर के पुजारी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, राजस्थान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन: परिक्रमा लगाने आई किशोरी से मंदिर के पुजारी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, राजस्थान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
Thu, 07 Apr 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:02 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
जालंधर से परिजनों के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने आई किशोरी के साथ मंदिर के पुजारी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार को पंजाब के जालंधर से एक किशोरी (16) अपने भाई और मां के साथ गोवर्धन गिरिराजजी की परिक्रमा करने आई थी। रात होने पर परिक्रमा मार्ग में पूंछरी लौठा मंदिर में विश्राम के लिए रुक गए। आरोप है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ ने उन्हें मंदिर पड़े तखत पर सुला दिया। मां भाई और किशोरी सो गए। आरोपी है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ निवासी मथुरा ने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी राजस्थान के डीग सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
किशोरी पंजाब के जालंधर से अपनी मां और भाई के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे। रात में पूंछरी लौठा पर विश्राम के लिए रुके थे। पुजारी संदल नाथ ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुजारी संदल नाथ को जेल भेज दिया है। -गणपत लाल, एसएचओ सदर थाना डीग, भरतपुर
विज्ञापन