फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   temple priest tried to misdeed with teenager in govardhan

गोवर्धन: परिक्रमा लगाने आई किशोरी से मंदिर के पुजारी ने किया दुष्कर्म का प्रयास, राजस्थान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Thu, 07 Apr 2022 01:02 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 01:02 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
temple priest tried to misdeed with teenager in govardhan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जालंधर से परिजनों के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने आई किशोरी के साथ मंदिर के पुजारी द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी पुजारी के खिलाफ परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को पंजाब के जालंधर से एक किशोरी (16) अपने भाई और मां के साथ गोवर्धन गिरिराजजी की परिक्रमा करने आई थी। रात होने पर परिक्रमा मार्ग में पूंछरी लौठा मंदिर में विश्राम के लिए रुक गए। आरोप है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ ने उन्हें मंदिर पड़े तखत पर सुला दिया। मां भाई और किशोरी सो गए। आरोपी है कि मंदिर के पुजारी संदल नाथ निवासी मथुरा ने मौका पाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी जानकारी राजस्थान के डीग सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


किशोरी पंजाब के जालंधर से अपनी मां और भाई के साथ गिरिराज परिक्रमा करने आए थे। रात में पूंछरी लौठा पर विश्राम के लिए रुके थे। पुजारी संदल नाथ ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुजारी संदल नाथ को जेल भेज दिया है। -गणपत लाल, एसएचओ सदर थाना डीग, भरतपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed