फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Temperatures plummeted...pollution levels rose

Mathura News: तापमान लुढ़का...प्रदूषण का पारा चढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Temperatures plummeted...pollution levels rose
मथुरा। शनिवार की सुबह कोहरे की घनी चादर के साथ हुई। रात का तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंटा मगर सूरज की लुकाछिपी के कारण धूप भी राहत नहीं दे सकी। वहीं तापमान में गिरावट के साथ हवा में प्रदूषण बढ़ गया। एक्यूआई 232 दर्ज किया गया। सुबह टहलने निकले लोगों को खांसी और आंखों में जलन महसूस हुई।
विज्ञापन

शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री से गिरकर 8.4 दर्ज किया। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। शाम को हवा चलने से कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। शनिवार की सुबह घना कोहरा पड़ा। हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर तो मध्य रात्रि के बाद से सुबह तक दृश्यता शून्य के हालात बने रहे। घनी आबादी वाले इलाकों में भी कोहरे की घनी चादर छाई रही। वाहन चालक फोग लाइटें जलाकर चलाते नजर आए। सुबह 9 बजे के बाद ही कोहरा छंट सका। दिन में भी गुनगुनी धूप के कारण सर्दी से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सर्दी बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 232 पर पहुंच गया। शहर के कई इलाकों में स्मॉग के कारण सुबह टहलने के लिए निकले लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की समस्या रही। चिकित्सकों के अनुसार, अस्थमा और सांस रोगियों को इस मौसम में बाहर टहलने से परहेज करना चाहिए। ओपीडी में भी अस्थमा और दमा के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम 25.9
न्यूनतम 8.4
सूर्योदय 7.01
सूर्यास्त 5.26
रविवार को भी सुबह कोहरा छाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed