फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   temperature rise in mathura

पारा 46 के पार, आसमान से बरसती आग ने किया बेचैन

Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
temperature rise in mathura
अभी और आग उगलेगा सूरज - फोटो : अमर उजाला
आसमान से आग बरस रही है। झुलसा देने वाली इस गर्मी ने हर किसी को बेचैन कर दिया है। पारा भी 46 के पार पहुंच गया है। एसी, कूलर और पंखे सब फेल हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में बाजार भी बेरौनक होने लगे हैं।   
विज्ञापन


बुधवार को पारा सीजन के शिखर पर पहुंच गया। दिन की शुरुआत उमस और गर्म हवाओं के साथ हुई। दोपहर होते-होते सूरज की तल्खी ने लोगों की त्वचा को झुलसाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

दोपहर में गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

गरमी के चलते खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रहे लेागों की मुश्किलें और बढ़ गई। गरमी से परेशान ये लोग पेड़ों के सहारे ही दिन काट रहे है। बाजारों में सन्नाटे के चलते कारोबारी भी आराम को तवज्जो देने लगे। शाम हवाओं ने थोड़ी राहत प्रदान की। बुधवार को दिन का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और रात का 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या
महर्षि दयानंद अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. केपी गर्ग ने बताया अस्पताल में प्रतिदिन 1000 से 1200 रोगी ओपीडी में आ रहे हैं। बीते दिनों के मुकाबले 20 फीसदी अधिक हैं। मरीजों में अधिकांश रोगी हीट स्ट्रोक के शिकार हैं। 


गरमी में ये बरतें सावधानी
- घर से अधिक से अधिक पानी पीकर निकलें। 
- तेज धूप में शीतल पेय, आईसक्रीम का सेवन न करें। 
- घर के आसपास पानी इकठ्ठा न होने दे, मच्छरों को न पनपने दें। 
- उल्टी, दस्त होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed