{"_id":"617d9ea1d6da47431234b8bf","slug":"teenager-dies-of-fever-in-naujheel-88-new-positive-cases-found-mathura-news-mtr507882355","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौहझील में बुखार से किशोरी की मौत, 88 नए पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौहझील में बुखार से किशोरी की मौत, 88 नए पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील क्षेत्र में बुखार से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। नौहझील में झोलाछाप की लापरवाही के चलते डेंगू बुखार से पीड़ित किशोरी की उपचार के दौरान अलीगढ़ में मौत हो गई। इधर जनपद में शनिवार को सर्वाधिक डेंगू के 88 मरीज मिले हैं।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि शुक्रवार को जिला अस्पताल में 280 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें 40 सैंपल शहरी क्षेत्र के और बाकी ग्रामीण अंचल के थे। उधर, शनिवार को 88 डेंगू के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। नौहझील में पप्पू की 17 वर्षीय बेटी हिना को डेंगू हो गया था। उसका इलाज नौहझील में एक झोलाछाप के यहां चल रहा था।
तबियत बिगड़ने पर झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद स्वजन हालत गंभीर देख किशोरी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ ले गए। वहां उपचार के दौरान शनिवार को किशोरी की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि बीमारी की रोकथाम व इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग मात्र औपचारिकता निभा रहा है। मरीजों के लिए न तो उचित सुविधा और न ही दवाएं है। डेंगू व सीबीसी की जांच रिपोर्ट भी मरीजों को समय से नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
-
कीटनाशक दवा का छिड़काव
मथुरा। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए मलेरिया विभाग की टीम ने सूर्य नगर प्राथमिक विद्यालय में दवा का छिड़काव कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। अमर कॉलोनी, अजय नगर, हंसराज कॉलोनी आदि क्षेत्रों में कीटनाशक दवा का छिड़काव नालियों में किया। अरबन मलेरिया अधिकारी डॉक्टर भूदेव सिंह ने टीमों को चेक किया।
---