फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teenage girl, run away from home in Delhi, found wandering at railway junction

Mathura News: दिल्ली से नाराज होकर आई किशोरी जंक्शन पर घूमती मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
teenage girl, run away from home in Delhi, found wandering at railway junction
मथुरा। मां-बाप की डांट से नाराज होकर आई किशोरी को जीआरपी की टीम ने जंक्शन से बरामद कर लिया। दिल्ली के थाना सेक्टर 23 में किशोरी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

जीआरपी की विशेष चेकिंग टीम को गश्त के दौरान जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 8 पर एक किशोरी घूमती मिली। टीम में शामिल महिला हैड कांस्टेबल रीना ने किशोरी से परिजन के बारे में जानकारी की तो वह रोने लगी। टीम उसे थाने लेकर आई और उससे विस्तार से जानकारी की। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। मां-बाप की डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल आई है। किशोरी ने अपने परिजन का फोन नंबर भी टीम को दिया।
विज्ञापन

महिला हैड कांस्टेबल ने किशोरी के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि किशोरी के लापता हो जाने के बाद सेक्टर 23 थाने में उसके अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। किशोरी के जंक्शन पर मिल जाने के बाद दिल्ली के सेक्टर 23 थाने की पुलिस और किशोरी के परिजन सोमवार को जीआरपी थाने पहुंच गए। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी को दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed