{"_id":"6849d7ec5db6d850cb0eecae","slug":"teen-dies-due-to-drowning-at-jugal-ghat-in-vrindavan-mathura-news-c-369-1-mt11010-130921-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में जुगल घाट पर किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में जुगल घाट पर किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन
वृंदावन। कुशीनगर से वृंदावन दर्शन के लिए आए एक परिवार का 16 वर्षीय किशोर आदित्य सिंह बुधवार सुबह जुगलघाट पर यमुना स्नान के दौरान डूब गया।
आदित्य नहाते समय गहरे पानी में चला गया और संभल नहीं सका। मौके पर मौजूद नाविकों ने यमुना में छलांग लगा दी, वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से आदित्य को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि घाटों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, लाइफगार्ड तैनात किए जाएं और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।