{"_id":"69b46c48dcf0eec20e07e373","slug":"team-sent-to-remove-encroachment-attacked-revenue-official-and-police-personnel-beaten-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106244-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में पिट गए पुलिसवाले, लेखपाल ने भी दौड़कर बचाई जान; कब्जा हटाने के विरोध में भीड़ हुई बेकाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में पिट गए पुलिसवाले, लेखपाल ने भी दौड़कर बचाई जान; कब्जा हटाने के विरोध में भीड़ हुई बेकाबू
Sat, 14 Mar 2026 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 10:03 AM IST
सार
चक रोड से अतिक्रमण हटाने गई तहसील टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने लेखपाल और पुलिसकर्मियों से मारपीट की तथा बुर्जी-बिटोरों में आग लगा दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर हालात काबू किए गए।
विज्ञापन
गांव खरौट में अवैध कब्जा हटवाती तहसील की टीम।
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां के गांव खरौट में चक रोड को कब्जामुक्त कराने गई तहसील की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने लेखपाल के साथ ही पुलिसकर्मियों से खींचतान और मारपीट कर दी। इसके बाद चक रोड पर रखे बुर्जी-बिटौरों में आग लगा दी। ग्रामीणों के घेरने पर तहसील कर्मियों ने अतिरिक्त फोर्स बुलाया, तब कहीं जाकर वह गांव से निकल सके।
गांव खरौट में चक रोड पर गांव के प्रीतम आदि ने अतिक्रमण कर रास्ते को अवरुद्ध किया हुआ था। सुनवाई करते हुए तहसील टीम शुक्रवार को कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए गांव पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टीम के अतिक्रमण हटाने पर काफी महिलाएं एकजुट होकर पहुंच गई और तहसील टीम से भिड़ गई। लेखपाल और पुलिस कर्मियों से मारपीट कर दी।
महिलाओं ने पहले तहसील टीम से अभद्रता की। तहसीलदार सचिन पवार को घेरकर धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान महिलाओं ने वहां रखे बुर्जी- बिटोरों में आग लगा दी। मामला बिगड़ता देख तहसील टीम ने अतिरिक्त फोर्स मांगा। इसके बाद एसडीएम वैभव गुप्ता और थाने का फोर्स गांव पहुंचा। पुलिस फोर्स को देखकर आरोपी भाग गए। बुर्जी बटोरों में फैली आग को बुझाने के लिए दमकलों को बुलाया गया और आग पर जैसे तैसे काबू पाया।
विज्ञापन
एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि चकरोड को साफ करा दिया गया है। लेखपाल और पुलिसकर्मियों से अभ्रद्रता एवं मारपीट करने वाले अतिक्रमणकारियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।