{"_id":"64dde9af2ea8ef39b70bc5d9","slug":"team-of-food-safety-department-raided-spice-factory-and-seized-goods-worth-twenty-seven-lakhs-in-mathura-2023-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मसाला फैक्टरी में की छापेमारी, 27 लाख का माल जब्त; गेट पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मसाला फैक्टरी में की छापेमारी, 27 लाख का माल जब्त; गेट पर लगाया ताला
Thu, 17 Aug 2023 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 17 Aug 2023 03:04 PM IST
सार
मथुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मसाला फैक्टरी में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 27 लाख का माल जब्त कर लिया। फैक्टरी को बंद करा दिया।
विज्ञापन
Mathura: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मसाला फैक्टरी में की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की दोपहर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक मसाला फैक्टरी पर छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी में खाद्य मसालों की पिसाई एवं पैकिंग नियमों को ताक पर रखकर किए जाते हुए मिली। वहीं पर कारीगर चाय की पत्ती की पैकिंग भी कर रहे थे। टीम ने कई सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन
जिले के कोसी कोटवन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर एक मसाला फैक्टरी स्थित है। टीम ने सहायक आयुक्त डॉक्टर गौरीशंकर के नेतृत्व में यहां छापेमारी की। कारोबारी से फैक्टरी संचालन का लाइसेंस मांगने पर वह लाइसेंस नहीं दिखा सके। निरीक्षण के उपरांत मसालो में गंभीर मिलावट पाई गई। यहां पिसी हल्दी, साबुत हल्दी, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर खुला तथा मिर्च पाउडर पैक्ड, खुली चाय तथा पैक्ड चाय के सात सैंपल जांच के लिए संग्रहित किए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: आगरा के इस रेस्टोरेंट में मिलता है ना सिर्फ घर जैसा खाना, बल्कि महिला सशक्तीकरण की भी दिखती है झलक
विज्ञापन
फैक्टरी में मसालों एवं चाय की खराब गुणवत्ता को देखते हुए इसे सीज कर दिया। इसमें साबुत हल्दी करीब 1200 kg,पिसी हल्दी- 1250 kg, पैक्ड हल्दी- 350 kg, लाल मिर्च खुली एवं पैक्ड- 2800 kg, धनिया पिसा एवं साबुत- 1600 kg, चाय पत्ती- 4800 kg शामिल है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपए है। इसके बाद फैक्टरी को बंद करा दिया गया।
यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध निर्माण का मामला: पैरवी करने नहीं पहुंचे पक्ष, अब पांच दिन बाद फिर होगी सुनवाई
यह भी पढ़ेंः- राधास्वामी सत्संग सभा के अवैध निर्माण का मामला: पैरवी करने नहीं पहुंचे पक्ष, अब पांच दिन बाद फिर होगी सुनवाई
इसके बाद टीम नेशनल हाईवे-2 पर स्थित वरुण बेवरेज कोल्ड ड्रिंक प्लांट पहुंची। यहां कैंटीन से बेसन, तैयार सब्जी तथा खाद्य तेल एवं सॉफ्ट ड्रिंक बनाने में प्रयुक्त होने वाली शुगर तथा तैयार एनर्जी ड्रिंक के पांच सैंपल संग्रहित करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
यह भी पढ़ेंः- Agra News: इनर रिंग रोड के किनारे 140 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
यह भी पढ़ेंः- Agra News: इनर रिंग रोड के किनारे 140 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान
इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ गौरीशंकर ने कहा कि सभी खाद्य कारोबारियों से अनुरोध है कि वे गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ का ही विक्रय करें। यदि मिलावट करते हुए पकड़े जाएंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।