फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   team of doctor inspecting radhakund

राधाकुंड का चप्पा-चप्पा देख रही केंद्र की टीम

Wed, 23 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 23 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
team of doctor inspecting radhakund
केंद्र की टीम - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली से आई अफसरों की टीम राधाकुंड का चप्पा-चप्पा छान रही है। पानी आपूर्ति के नक्शे के साथ अफसरों ने स्थानीय चिकित्सकों से रोग की भयावहता के बारे में जानकारी की। राधानगर कालोनी का भ्रमण कर लोगों से बात की। ये टीम यहीं पर डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन


बुधवार को लगातार दूसरे दिन टीम ने कई बिंदुओं पर छानबीन की। डा. राजेश  साहू, डा. सुषमा चौधरी ने मरीजों का उपचार करने वाले होम्योपैथी डा. गोविन्द से बात की। मरीजों के लक्षण के बारे में पूछा। डा. सुषमा चौधरी ने राधानगर स्थित विधवा आश्रम मेत्रिका में विधवा महिलाओं से जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


अफसरों की दूसरी टीम ने राधानगर कालोनी के घर जाकर स्थानीय निवासियों से जानकारी ली। मीरा मनोरंजन धर्मशाला के मैनेजर से जानकारी ली और रसोई घर देखा। यहां बताया गया कि पीड़ित श्रद्धालु अब वापस अपने घर लौट गए हैं।  राधानगर के कुम्हार मोहल्ला में डायरिया पीड़ित रहे कलुआ से डा. विष्णु रावत, संक्रामक विशेषज्ञ डा. हिमांशु मिश्रा ने पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed