{"_id":"64a9aeb30dcc1883f302afa4","slug":"team-of-15-kosi-pilgrims-stuck-in-pahalgaon-mathura-news-c-160-1-sagr1034-286-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में फंसे श्रद्धालु: तेज बारिश ने अमरनाथ यात्री रोकी, दो दिन से लगातार हो रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में फंसे श्रद्धालु: तेज बारिश ने अमरनाथ यात्री रोकी, दो दिन से लगातार हो रही बारिश
Sun, 09 Jul 2023 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 10:27 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में हो रही तेज बारिश के कारण बालटाल और पहलगाम में अमरनाथ जा रहे यात्रियों को रोक दिया गया है। इन दोनों स्थानों पर करीब 20 हजार यात्री फंसे हैं जिनमें से मथुरा के 15 से ज्यादा यात्री हैं।
विज्ञापन
बारिश और हिमस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रा के लिए गए यात्रियों को बालटाल से आगे जाने पर रोका गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमरनाथ यात्रा पर गया कोसीकलां के 15 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल खराब मौसम के चलते वहां फंस गया है। यात्रियों ने मोबाइल फोन पर हुई वार्ता में बताया कि दो दिन से लगातार हो रही बरसात से बालटाल और पहलगांव मार्ग से यात्रा पूरी तरह से बंद है। वह पहलगांव के एक होटल में रुके हुए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के काफी लोग यात्रा छोड़कर लौट गए हैं। यात्रा के रविवार को भी अवरूद्ध रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी
रामलीला संस्थान के पूर्व अध्यक्ष राहुल जैन कामियां, नीरज अग्रवाल ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। सिविल पुलिस लोगों को टेंट में रहने के लिए कह रही है। वह पहलगांव के होटल में रुके हुए है। मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे है। जिससे बाबा के दर्शन कर सकें। 10 जुलाई को जम्मू से कोसी लौटेंगे। शनिवार को किसी को गुफा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
बचाव अभियान चलाया गया
नीरज के अलावा अन्य यात्रियों ने बताया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। तेज बारिश के चलते बालटाल से पवित्र गुफा की ओर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन हो गया था। मलबा इकट्ठा हो जाने से यात्रा मार्ग पर फंसे हुए कई यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।
विज्ञापन