फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   teachers problem

निष्ठा प्रशिक्षण में अनियमितता पर शिक्षकों ने खोला मोर्चा

Mon, 10 Feb 2020 08:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
teachers problem
मथुरा। जनपद में परिषदीय शिक्षकों के एकीकृत सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम (निष्ठा) में विभागीय अधिकारियों की मनमानी व अनियमितताओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ के गोवर्धन ब्लॉक अध्यक्ष पुनेंद्र बाबू के नेतृत्व में शिक्षक पदाधिकारियों ने सीडीओ से मिलकर प्रशिक्षण में भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की समग्र शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए प्रति प्रशिक्षणार्थी के लिए 2500 रुपये की धनराशि खंड शिक्षा अधिकारियों के खाते में भेजी गई है। शिक्षकों का आरोप है कि प्रशिक्षण देने वाले की रिसोर्स पर्सन या केआरपी के चयन में ही विभागीय अधिकारियों ने अनियमितता की है जिससे प्रशिक्षण के लिए आई धनराशि को मनमाफिक खर्च किया जा सके।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के बावजूद केआरपी चयन के लिए न तो शिक्षकों से आवेदन लिए गए और न ही कोई चयन का मानक निर्धारित किया गया। मनमानीपूर्ण तरीके से अपने चहेते शिक्षकों को केआरपी नियुक्त कर दिया गया। अब शिक्षण की धनराशि को खंड शिक्षा अधिकारी अपने-अपने तरीके से खर्च कर रहे हैं। न तो खाने की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही हर ब्लॉंक में शिक्षकों को नियमानुसार टीए दिया जा रहा है, जबकि इसके लिए परियोजना निदेशक के स्तर से विस्तृत दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीडीओ से हस्तक्षेप की मांग करते हुए नियमानुसार परीक्षा आयोजित कर पुन: केआरपी चयन कराने व प्रशिक्षण धनराशि के पारदर्शी तरीके से खर्च की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में संघ के बल्देव ब्लॉंक अध्यक्ष उपेंद्र पांडेय, पूरन चंद वर्मा, बच्चू सिंह, भिक्कीराम, केशव पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed