{"_id":"5da09d3a8ebc3e93ae3f40ff","slug":"teacher-ne-suicide-kiya-mathura-news-agr410037941","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यायाम शिक्षक ने पत्नी के दुपट्टे से लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यायाम शिक्षक ने पत्नी के दुपट्टे से लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन रोड पर शिवासा हाईट के फ्लैट नंबर 436 में एक व्यायाम शिक्षक का शव पंखे से लटका मिला। उसके गले में पत्नी के दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस की माने तो शिक्षक ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
थाना हाईवे की शिवासा हाईट कॉलोनी के फ्लैट नंबर 436 में रहने वाले निशांत उर्फ भिक्की अग्रवाल (32) पुत्र राकेश गुप्ता व्यायाम शिक्षक था। शुक्रवार की सुबह उसका शव पंखे से लटका देखकर पत्नी दंग रह गई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि व्यायाम शिक्षक ने गृहक्लेश के चलते फांसी लगाई है। पत्नी से उसका गुरुवार की रात झगड़ा भी हुआ था। निशांत एक प्राइवेट स्कूल में व्यायाम शिक्षक की नौकरी कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। इसी को लेकर पत्नी से निशांत की अनबन चल रही थी। शिक्षक का विवाह 2016 में हुआ था। उनका एक साल का बेटा भी है।