{"_id":"615c513f8ebc3e62a314f207","slug":"teacher-employees-showed-strength-bike-rally-took-out-till-collectorate-mathura-news-agr5103241160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, कलक्ट्रेट तक निकाली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक कर्मचारियों ने दिखाई ताकत, कलक्ट्रेट तक निकाली बाइक रैली
विज्ञापन
मथुरा। प्रांतीय स्तर पर गठित शिक्षक कर्मचारी पेंशनर अधिकार मंच के बैनर तले 21 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को बाइक रैली निकाली। बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षक और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता का इजहार किया।
कलक्ट्रेट कर्मचारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रामवीर शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह के नेतृत्व में 21 सूत्री मांगों को लेकर बाइक रैली सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से निकाली गई। डीएम कार्यालय तक आयोजित बाइक रैली में जनपद से सैकड़ों शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। 21 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
छेदा लाल यादव ने बताया ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों, तदर्थ प्रधानाचार्यों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं संविदा कर्मचारियों के विनियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों का स्थायीकरण एवं ट्रेजरी की ओर से वेतन भुगतान, जनपद मुख्यालय को मिनी सचिवालय, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, सामूहिक बीमा की बहाली की मांग की गई हैं। प्रथम चरण के रूप में इस बाइक रैली के माध्यम से संघर्ष का शंखनाद किया गया। अब 28 अक्तूबर को प्रदेश के प्रत्येक मुख्यालय पर एक दिन का सामूहिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 30 नवंबर को लखनऊ के इको पार्क में विशाल धरना होगा।
विज्ञापन
रैली में लेखपाल संघ के अध्यक्ष भगवान सहाय, सचिव संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के अध्यक्ष आशीष, नगर निगम से राजेश रावत, राजकुमार, सतीश शर्मा, राकेश खरे, श्यामवीर चौधरी, सिंचाई विभाग से पवन उपाध्याय, गिरीश कौशिक, कृषि विभाग से रमेश गौतम, जिला मार्गदर्शक शांतनु चौधरी, मुकेश कुंतल संयुक्त मंत्री, शिक्षा मित्र संघ से जिलाध्यक्ष खेम सिंह चौधरी माध्यमिक शिक्षा से सुशील चौधरी आदि शामिल रहे।