फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   TB Patient

अब टीबी मरीजों का पीड़ा रहित हो सकेगा उपचार

Wed, 29 Jan 2020 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
TB Patient
मथुुरा। अब टीबी मरीजों को इंजेक्शन से छुटकारा मिलेगा। 15 फरवरी से बिना इंजेक्शन से उपचार शुरू हो जाएगा। अभी तक टीबी मरीजों को हर माह 25 इंजेक्शन लगाए जाते थे। प्रत्येक मरीज को यह उपचार 6 से 9 माह तक लेना होता था। भारत सरकार ने इंजेक्शन फ्री उपचार का बीड़ा उठाया है। इसके लिये प्रदेश के टीबी अधिकारियों को आगरा में प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

क्षय रोग अधिकारी डा. संजीव यादव ने बताया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के इंजेक्शन फ्री उपचार के इंतजाम किए हैं। नया उपचार केवल टीबी के साधारण मरीजों पर ही नहीं बल्कि मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट (एमडीआर) के मराजों पर भी सफलता पूर्वक काम करेगा।
विज्ञापन

टीबी के उपचार के लिये नेशनल टैक्नीकल एक्सपर्ट ग्रुप ने इंजेक्शन की जगह ओरल उपचार की सिफारिश की है। इसके लिये राष्ट्रीय स्तर पर पांच बैंचों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण कर्मचारियों को दिया जा रहा है। विभाग के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजरों को भी आगरा में बकायदा प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed