फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   tax for the religious functioning in mathura

भक्तों से ‘जजिया कर’ वसूलेगी पालिका

Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 31 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
tax for the religious functioning in mathura
कन्हैया के जन्म महोत्सव में शामिल होने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत को आतुर ब्रजवासियों को पालिका प्रशासन ने झटका दिया है। अब जन्माष्टमी पर प्रसाद भंडारे का आयोजन करने वालों को कर देना होगा। प्रशासन ने भी कर अदायगी के बाद ही भंडारे की स्टाल लगाने की अनुमति देने की बात कही है।
विज्ञापन


गौरतलब है भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में हर साल करीब 10 लाख श्रद्धालु मथुरा आते हैं। इनमें बड़ी संख्या कम आयु वर्ग के भक्तों की रहती है। यह भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म उत्सव और अगले दिन नंदोत्सव का आनंद लेते हैं। इस दौरान श्रद्धालु भंडारों में प्रसाद पाकर सड़कों पर ही रैन बसेरा करते हैं।
विज्ञापन


भक्तों के स्वागत और जलपान के लिए इंतजाम ब्रजवासियों द्वारा किया जाता है। इसके लिए शहर में लगभग 200 प्रसाद भंडारे लगाए जाते हैं। इनमें जन्माष्टमी वाले दिन फलाहार, पूरी सब्जी, कुटू प्रसाद का वितरण होता है। अगले दिन नंदोत्सव पर कढ़ी चावल, छोले चावल बांटे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पालिका ने इन भंडारे का आयोजन करने वालों के लिए कर अदा करने का फरमान जारी कर दिया है, जिसमें प्रत्येक भंडारे पर ढाई हजार रुपये टैक्स अदा करने की बात कही है। इधर, प्रशासन ने अनुमति के लिए इस कर अदायगी की रसीद प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करने की शर्त रख दी है। भंडारा आयोजकों में पालिका के इस कदम से रोष है। आयोजक इस कर को ‘जजिया कर’ की संज्ञा दे रहे हैं।




मुगल काल में लगता था ‘जजिया कर’
मुगल काल में मुस्लिम शासक हिंदू धर्म के धार्मिक आयोजनों पर कर वसूलते थे। इसे ‘जजिया कर’ की संज्ञा दी जाती थी। इसमें तीर्थ यात्रा पर जाना और अन्य धार्मिक आयोजन से पहले कर अदा करना शामिल रहता था।



भंडारे लगाने वाले सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं करते हैं। इस कर से पालिका बाहर के कर्मचारी लगाकर सफाई व्यवस्था को अंजाम देगी।
विजय कुमार
निकाय प्रभारी और नगर मजिस्ट्रेट मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed