फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tarushi Agarwal was the district topper in the CA Intermediate exam.

Mathura News: सीए इंटर परीक्षा में तरुषी अग्रवाल जिला टॉपर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tarushi Agarwal was the district topper in the CA Intermediate exam.
तरुषी अग्रवाल
मथुरा। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा घोषित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम में मथुरा ब्रांच के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल हुए 289 बच्चों में से 50 ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम में तरुषी अग्रवाल ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त जबकि रिष्मिता कुशवाहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा यश वर्मा, लक्षिता गोस्वामी, सिद्धांत चतुर्वेदी, ओजस्व, अर्जुन चतुर्वेदी, खुशी जिंदल, सूरज शर्मा, शिवम चतुर्वेदी, रोशन अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, शिवानी मित्तल, ध्रुव कुशवाहा, कल्पना और ज्योति वर्मा ने भी परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

मथुरा ब्रांच के चेयरमैन लोकेश वार्ष्णेय, वाइस-चेयरमैन राहुल गर्ग, ट्रेजरार प्रवीण अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राहुल चौधरी, कुलदीप अरोड़ा, आलोक नागर, संजीव अग्रवाल, रोहित कपूर, पीयूष बंसल, धर्मेंद्र गोयल एवं चंद्रेश खंडेलवाल ने ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन





12 घंटे तक किया रोजाना रिवीजन
मथुरा की तरुषी अग्रवाल ने परीक्षा में 600 में से 401 अंक प्राप्त किए हैं। तरुषी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा से 4 महीने पहले कोर्स पूरा कर लिया था। रोज़ाना 12-13 घंटे रिवीज़न किया। पढ़ाई के लिए उन्होंने खुद के बनाए रिवीजन ऑडियोज का सहारा लिया और 2 कठिन विषयों की तैयारी यूट्यूब के माध्यम से की। तरुषी ने अपनी सफलता का श्रेय माता श्वेता, पिता शैलेंद्र अग्रवाल, बहन आशी अग्रवाल व बाबा बाबूलाल अग्रवाल व शिक्षकों को दिया है।


--



यह अभूतपूर्व सफलता विद्यार्थियों के कड़े परिश्रम, सही मार्गदर्शन और उनके परिवार के त्याग का प्रतिफल है। पूर्ण विश्वास है कि ये नए चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आने वाले समय में देश की आर्थिक उन्नति में भागीदार बनेंगे। - सीए लोकेश वार्ष्णेय (चेयरमैन, मथुरा ब्रांच)


मेधावी छात्र-छात्राओं की यह सफलता निरंतर लगन और उनके माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है। अब सीए के रूप में उनकी समाज और वित्तीय जगत के प्रति जिम्मेदारी शुरू होती है, ईमानदारी से पेशे का गौरव बढ़ाएं। - सीए राहुल गर्ग (वाइस-चेयरमैन, मथुरा ब्रांच)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed