{"_id":"f9157f4e6266869f04c2971fd53625af","slug":"tarun-sagar-maharaj-on-intolerance-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अगर सम्मान बोल सकते तो जरूर विरोध करते’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अगर सम्मान बोल सकते तो जरूर विरोध करते’
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sat, 28 Nov 2015 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में सहिष्णुता थी, है और आगे भी रहेगी। जिन लोगों को यहां असहिष्णुता का वातावरण दिख रहा है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोग बयानबाजी कर देश का माहौल खराब न करें। यह विचार राष्ट्रीय संत तरुण सागर महाराज ने व्यक्त किए।
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित महर्षि गौतम हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सुबह पत्रकार वार्ता के दौरान जैन मुनि ने साहित्यकारों के सम्मान लौटाने पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी।
तरुण सागर महाराज ने कहा कि एक भेड़चाल चल गई है। एक ने मीडिया में सुर्खियां बटोरने के लिए सम्मान लौटाया और फिर दूसरे और तीसरे ने। अगर सम्मान बोल सकते तो वे जरूर इसका विरोध करते।
विज्ञापन
आमिर खान के बयान पर कहा कि कुछ लोग बयानबाजी कर मीडिया में बने रहना चाहते हैं। मछली को पानी की कीमत बाहर निकलने के बाद पता चलती है।
ऐसे लोग भारत से बाहर जाएं तो उन्हें सहिष्णुता और असहिष्णुता में अंतर दिख जाएगा। इससे पहले विद्यालय पहुंचने पर जैन समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमेंद्र अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, योगेश शास्त्री, योगेश जैन, विशेष जैन आदि उपस्थित थे।