{"_id":"c8b14bbb9b043ce67c504a864980c5cf","slug":"tarun-sagar-maharaj-on-intolerance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहिष्णुता की बात करने वाले करें पाक का रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहिष्णुता की बात करने वाले करें पाक का रुख
ब्यूरो, अमर उजाला कोसीकलां
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे देश में असहिष्णुता का माहौल नहीं है। जो लोग इस तरह की बात कर रहे हैं, उन्हें पाक का रुख कर लेना चाहिए। यह विचार गुरुवार को कोसी में अपने अल्प प्रवास के दौरान राष्ट्रीय संत तरुण सागर महाराज ने व्यक्त किए।
जैन धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में जैन मुनि ने आमिर खान का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुर्खियों में आने के लिए ऐसे बयान देते हैं और बाद में पलट जाते हैं। ऐसे बयान देने वालों को मीडिया तवज्जो न दे।
एक दृष्टांत में जैन संत ने कहा कि मछली जल में रहकर पानी का महत्व नहीं समझ पाती। जब मछुआरा उसे बाहर निकाल देता है तो वह तड़फती है।
युवाओं के पश्चिमी सभ्यता की ओर रुख करने पर उन्होंने कहा कि आज का युवा पढ़ा, लिखा और बुद्धिमान है। आज संत का जीवन कुछ और जुबान कुछ बोल रही है।
इसलिए युवा उनका अनुसरण नहीं करता। संत जो जुबान से बोल रहा है वही उसका जीवन बोले तो पढ़ा-लिखा युवा प्रभावित होगा और धर्म के रास्ते पर चलेगा।