फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Target shot in Pre UP State Shooting Championship

Mathura News: प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में लगाया निशाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Target shot in Pre UP State Shooting Championship
मथुरा। प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगाते डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय। - फोटो : mathura
मथुरा। 27वीं प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन राइफल एसोसिएशन के सहयोग से बीएसए कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें 4 जुलाई तक पूरे प्रदेश से लगभग 1000 निशानेबाज प्रतिभाग करेंगे। पहले दिन मंगलवार को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार ने जिले में पहली बार आयोजित प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का फीता काटकर किया शुभारंभ किया।
विज्ञापन

जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 27वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का समारोह में मंडलायुक्त ने कहा कि खिलाड़ियों को दृढ़ता से दक्षता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। निरंतर अभ्यास ही हमारी दक्षता बढ़ाता है और निरंतरता से ही लक्ष्य आसान होते हैं। डीआईजी ने कहा कि खिलाड़ियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मथुरा में पहली बार निशानेबाजी की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है, जिसके आयोजन में हम खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं की व्यवस्था का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह ने खिलाड़ियों के शस्त्र लाइसेंस में प्रशासन द्वारा उचित सहयोग करने की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, शूटिंग कोच मनीष चौधरी ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, डिप्टी कलेक्टर ऊषा सिंह, शूटिंग कोच विक्रांत सिंह तोमर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed