{"_id":"686d7478441ac59846053a8f","slug":"target-of-37-asfar-claims-to-plant-38-lakh-saplings-mathura-news-c-369-1-mt11009-132316-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 37 का लक्ष्य, 38 लाख पौधे रोपने का दावा कर रहे असफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 37 का लक्ष्य, 38 लाख पौधे रोपने का दावा कर रहे असफर
विज्ञापन
मथुरा। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में बुधवार को करीब 37 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग 22 सरकारी विभागों के साथ-साथ तमाम एनजीओ और संगठनों से समन्वय कर विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण करेगा। इसके लिए वन विभाग ने जिले को पांच जोन व दस सेक्टरों में विभाजित किया है। प्रत्येक जोन में एसडीएम को पौधारोपण की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि अधिकारी लक्ष्य से एक लाख अधिक पौधे रोपने का दावा कर रहे हैं।
अभियान के तहत 20 लाख पौधे ग्राम विकास विभाग रोपेगा, जबकि शेष 17 लाख पौधों का रोपण जिले के अन्य विभाग और संगठनों द्वारा किया जाएगा। बुधवार को पानी गांव, गिरिराजजी की तलहटी, बलदेव, राया, नौहझील, महावन, मथुरा-वृंदावन समेत कई क्षेत्रों में वृहद स्तर पर पौधारोपण होगा। इसके लिए पहले से ही गड्ढे खोदवा दिए गए हैं।
डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि वर्तमान में वन विभाग और उद्यान विभाग के पास करीब 55 लाख पौधे मौजूद हैं। इसके अलावा कई नर्सरी वालों से भी सहयोग करने के लिए कहा गया है। 22 सरकारी विभागों के समन्वय से जिले में 38 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हालांकि शासन ने 37 लाख का लक्ष्य दिया है। बुधवार को सुबह से ही पौधारोपण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान, समूह की महिलाएं भी करेंगी पौधारोपण
डीएफओ ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर ग्राम प्रधान, सचिव व समूह की महिलाओं को पौधारोपण में लगाया गया है। इसके अलावा एनजीओ और विभिन्न संगठन, निजी संस्थानों को भी पौधे रोपने की जिम्मेदारी दी गई है।