{"_id":"69f0f8d165069faba803a3fc","slug":"tantigaon-robbery-case-footage-of-past-incidents-reviewed-mathura-news-c-29-1-mtr1022-549092-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुरानी घटनाओं के फुटेज देखे...टीमों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुरानी घटनाओं के फुटेज देखे...टीमों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
मथुरा। टैंटीगांव डकैती कांड के खुलासे के लिए जुटीं 17 टीमों ने अब जांच की दिशा बदल दी है। हाल में टैंटीगांव की तर्ज पर हालिया वारदात के फुटेज देखे जा रहे हैं, ताकि इस गैंग को चिह्नित किया जा सके। आसपास के जिलों की पुलिस से भी इस मामले में मदद ली जा रही है। पुलिस की टीमें कई पहलुओं से जांच कर रही हैं।
सुरीर के कस्बे टैंटीगांव में 23-24 की रात को किराना व्यवसायी अजय अग्रवाल के घर पड़ी डकैती की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने सुरीर में ही कैंप कार्यालय बना लिया है। वह दिन-रात इसकी मॉनीटरिंग में लगे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए कई पहलुओं से पड़ताल की जा रही है। इसके पहले पुुलिस ने बदमाशों द्वारा उखाड़कर ले जाई गई सीसीटीवी की डीवीआर की खेतों में तलाश किया मगर डीवीआर नहीं मिल सकी। कुछ टीमें अलीगढ़ में भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि डकैती के प्रयास की घटना के फुटेज मिल सकें। वहीं इस तरह की हालिया वारदातों के फुटेज को भी देखा जा रहा है। एसएसएपी श्लोक कुमार ने बताया कि अलीगढ़, हाथरस, आगरा पुलिस की मदद भी ली जा रही है। कई कोणों से जांच की गई है। आसपास के जिलों की जेलों में से जमानत पर रिहा हुए अपराधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई है। उनका कहना है कि घटना के खुलासे के लिए कई इंस्पेक्टरों और सर्विलांस एक्सपर्ट्स को लगाया गया है। कुछ सुराग मिले हैं, उनके आधार पर भी खोजबीन जारी है। टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुछ टीमें बाहरी जिलों में भी भेजी गई हैं। दूसरी ओर, पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
बदमाशों ने नहीं किया मोबाइल का इस्तेमाल
मथुरा। टैंटीगांव में डाका डालने आए बदमाशों ने वारदात से पहले और इसके बाद भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया है। इससे साफ है कि बदमाश पेशेवर हैं, उन्होंने डीवीआर को ले जाकर कोई सुराग नहीं छोड़ा, जिनसे उन्हें पकड़ा जा सके। यही कारण है कि बदमाशों तक पहुंचने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं।