फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tall businessman named in hotelier's murder

होटल व्यवसायी की हत्या में टाल व्यापारी नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Tall businessman named in hotelier's murder
मथुरा। यूपी व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविंकात गर्ग के भांजे होटल व चांदी व्यवसायी की संदिग्ध हालत में मौत नहीं, बल्कि हत्या हुई थी। उसकी पत्नी ने मनीष टाल वाले पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

९ जनवरी शाम साढ़े पांच बजे एमसीएक्स के लेन-देन के मामले में अपने दोस्त डॉक्टर अनुराग के संग विनोद अग्रवाल बॉबी (४९) समझौते के लिए नितिन जैन एडवोकेट के यहां गए थे। उसके बाद वह हाईवे प्लाजा के पास बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें घर ले आए और डॉक्टरों को दिखाया तो उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

होटल व्यवसायी की मौत से शहर में सनसनी फैल गई थी। हालांकि उसकी पत्नी रूबी अग्रवाल की तहरीर पर मनीष टाल वाले के खिलाफ कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मनीष टाल वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी, जो भी आरोपी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत का कारण साफ नहीं, विसरा सुरक्षित
कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी प्रकार के चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। व्यवसायी की मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed