फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Talks will resolve the Banke Bihari Temple dispute.

Mathura News: रविवार को वार्ता से निकलेगा बांके बिहारी मंदिर विवाद का हल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Talks will resolve the Banke Bihari Temple dispute.
गोवर्धन। आन्यौर गांव में करीब सौ साल पुराने बांके बिहारी मंदिर के संरक्षण की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को हुई पंचायत में मंदिर तोड़कर नया निर्माण कराने वाले लोगों से फोन पर वार्ता हुई। इसमें रविवार को आमने-सामने बैठकर विवाद सुलझाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि विवाद का निस्तारण होने तक उनका धरना जारी रहेगा। कुंवर नरेंद्र सिंह और गोसेवक अधिवक्ता पवन दुबे के निर्देशन में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने मंदिर की जमीन और धार्मिक विरासत के संरक्षण की मांग उठाई। फोन पर हुई बातचीत में संबंधित लोगों ने रविवार को बैठक कर मामले का हल निकालने का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक शताब्दी पहले आगरा निवासी विशंभर दास बाबा ने ग्रामीणों के सहयोग से गांव की जमीन पर बांके बिहारी मंदिर का निर्माण कराया था। आरोप है कि बाबा को अपना परिवारीजन बताने वाले कुछ लोग मंदिर को तोड़कर नया निर्माण करा रहे थे। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो मंदिर के साथ गेस्ट हाउस बनाए जाने की बात सामने आई। ग्रामीण माधव सिंह ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर पूरे गांव की आस्था और धार्मिक विरासत का प्रतीक है। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र सिंह, बाबू ठाकुर, दीवान सिंह, मुकेश कौशिक प्रधान, मोहन श्याम, पवन मुखिया, पवन सिंह रवि, सन्नी, अन्नी, लक्ष्मी नारायण, सचिन, डा. सीताराम, भूरा ठाकुर सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed