फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   talibani act in mathura by villlegers

युवक का सिर मुंडवा पहनाई जूतों की माला

Tue, 30 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 30 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
talibani act in mathura by villlegers
थाना शेरगढ़ के गांव जंघावली में पड़ोस के गांव से आए युवक के साथ तालिबानी हरकत की। पहले उसके सिर पर लोगों ने उस्तरे से चौराहा बना दिया। इसके बाद गले में जूते की माला डाली और एक कमरे में बंद कर दिया। बताया गया है कि गांव की किसी युवती से युवक के प्रेम संबंध के चलते लोग भड़क गए थे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवक को मुक्त कराया। मामले में दोनों पक्षों की ओर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


शेरगढ़ थाने के गांव विशंभरा निवासी युवक को गांव जंघावली के लोगों ने जंघावली आने पर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की, सिर पर चौराहा बनाया और गले में जूतों की माला डाल दी। इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। मामले की सूचना युवक के परिवारीजनों को मिली तो उन्होंने शेरगढ़ पुलिस को बताया। पुलिस ने गांव जाकर युवक को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शेरगढ़ ने बताया कि जिस वक्त युवक जंघावली में मिला तो उसके सिर पर कई जगह बाल नहीं थे। थाने में प्रेमी युवक ने बताया कि उसके गांव की युवती से नजदीकी संबंध थे। रविवार को फोन आने पर वह जंघावली गया था। इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर नकदी, मोबाइल और बाइक रख ली। पुलिस के पहुंचने से पहले उसके सिर पर चौराहा बना और जूतों की माला पहना कर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बाइक व मोबाइल को लेकर थाने आ गई। मामले में जंघावली के लोगों ने आरोपी प्रेमी निवासी विशंभरा के खिलाफ छेड़खानी और अश्लीलता की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं युवक के भाई ने  भी कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed