{"_id":"57828fd04f1c1b6f0c7fdd7d","slug":"talgo-trial-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 मिनट में मथुरा से रूंधी पहुंची टेल्गो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 मिनट में मथुरा से रूंधी पहुंची टेल्गो
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
h
- फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेल्गो के रविवार को लगातार दूसरे दिन भी दो ट्रायल हुए। दोनों ट्रायल में ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाया गया। ट्रायल मथुरा से पलवल स्टेशन की बजाय रूंधी रेलवे स्टेशन तक ही हुए। मथुरा से रूंधी रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में टेल्गो ने 43 मिनट का समय लिया। जंक्शन रेलवे स्टेशन से रूंधी स्टेशन की दूरी 74 किमी है।
जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो के दिल्ली एंड के अंतिम छोर से रविवार को सुबह 10:21 बजे टेल्गो रूंधी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। 11:04 बजे टेल्गो रूंधी रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वहां से वापस आते समय ट्रेन नॉन ट्रायल में रही। रूंधी से यह ट्रेन 11.33 बजे चलकर मथुरा 12.34 बजे आई।
दोपहर 1:09 बजे जंक्शन से रूंधी रेलवे स्टेशन तक के लिए फिर ट्रायल हुआ। इस बार 1:53 बजे ट्रेन रूंधी पहुंची। वहां से 2:55 बजे चलकर ट्रेन 4:10 बजे मथुरा रेलवे स्टेशन तक आई। रविवार को भी इस ट्रेन को लोको पायलट सुजीत पाठक और विवेक शर्मा ने ही ड्राइव किया। गार्ड के रूप में एसके मिश्रा ही तैनात रहे।