{"_id":"578cf0a14f1c1b8075c4b5ad","slug":"talgo-trail-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"140 की स्पीड तक वजन के साथ ट्रायल सफल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
140 की स्पीड तक वजन के साथ ट्रायल सफल
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
टैल्गो ट्रेन
- फोटो : ब्यूरो/ मथुरा
टेल्गो ट्रेन का सोमवार को वजन के साथ 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सफल ट्रायल हुआ। पहला ट्रायल 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार और दूसरा ट्रायल 140 किमी की स्पीड से हुआ। दोनोें ही ट्रायल मथुरा से रुंधी रेलवे स्टेशन तक हुए।
देश की हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो जंक्शन रेलवे स्टेशन से दोपहर 2:08 बजे रूंधी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई और 2.50 बजे पहुंच गई। 74 किमी की दूरी तय करने में उसे 42 मिनट का समय लगा। वहीं दूसरा ट्रायल 140 किमी प्रति घंटा की स्पीड से हुआ। इसमें ट्रेन 4:40 बजे चलकर 5:20 बजे रूंधी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
टेल्गो ट्रेन ने 74 किमी का यह ट्रायल 40 मिनट में पूरा कर लिया। टेल्गो में इस दौरान लगभग 200 क्विंटल वजन रखा हुआ था। गौरतलब है कि टेल्गो कोच में रेत से भरे हुए लगभग 400 बोरे रखे हुए हैं। इनमें प्रत्येक का वजन लगभग 50 किग्रा है।
विज्ञापन
एडीआरएम डीके सिंह ने बताया कि टेल्गो का ट्रायल वजन के साथ 180 किमी प्रति घंटा की स्पीड से भी कराया जाएगा। बिना वजन के टेल्गो का 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल सफल हो चुका है।