फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tablet will prove to be a milestone for teachers

Mathura News: शिक्षकाें के लिए मील का पत्थर साबित होगा टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tablet will prove to be a milestone for teachers

विज्ञापन
कोसीकलां/नंदगांव/ गोवर्धन। नंदगांव विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों के 141 शिक्षकों को बुधवार को कृष्णा काॅलेज नंदगांव में समारोहपूर्वक टैबलेट बांटे गए। वहीं गोवर्धन ब्लॉक में 241 शिक्षकों को टैबलेट बांटे गए।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के लिए टैबलेट मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षक समाज का आइना होते हैं, ऐसे में वे ईमानदारी व निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद शुक्ल ने शिक्षकों को विभाग के निर्देशानुसार गाइडलाइन का अक्षरश: पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन




एआरपी राजेश कुमार, नवीन कुमार, योगेश कुमार, दिनेश कुमार, डॉ. प्रांशु शर्मा, विनय कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन राजेश कुमार ने किया। वहीं विकास खंड गोवर्धन में 241 परिषदीय शिक्षकों को विधायक ठा. मेघश्याम सिंह और बीएसए सुनील दत्त ने टैबलेट वितरित किए। बीईओ अविनाश दीक्षित, अरविंद सारस्वत, विकास यादव, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed