{"_id":"58fe49a74f1c1b9928c0c74b","slug":"sweeper-died-in-accident-in-mant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सफाईकर्मी की मौत
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट ब्लाक में पंचायतराज दिवस कार्यक्रम में भाग लेकर बाइक से गांव लौट रहे एक सफाईकर्मी की मांट-जाबरा रोड पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक की चपेट आने से एक राहगीर भी घायल हो गया।
गांव ऊधर निवासी करुआ पुत्र सुरेश मांट ब्लाक में सफाई कर्मचारी है। सोमवार को पंचायतराज दिवस के अवसर पर ब्लाक में हुए कार्यक्रम में भाग लेने गया था। शाम को वह बाइक से गांव लौट रहा था। तभी मांट-जाबरा रोड पर बगीची के निकट उसकी बाइक घर से निकल कर सड़क पर आए महेंद्र सिंह से टकरा कर सड़क पर गिर गई।
करुआ और महेंद्र सिंह दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी मांट पर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने करुआ (32) को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र सिंह की हालत गंभीर देख उपचार के लिए मथुरा भेज दिया।