फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   swami haridas mahotsava ka manchan

सुर-संगीत और ताल के संगम में स्वामी हरिदास की तान से तान मिलाई

Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
swami haridas mahotsava ka manchan
मथुरा। अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन में ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देतीं नंदिनी चौधरी? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। कथक नृत्य और ओडिसी की भावांजलि के बीच बांसुरी की सुमधुर तान और तबले की ठाठ ने वृंदावन की भूमि पर ‘ध्रुपद’ गायन के पुरोधा स्वामी हरिदास को नमन किया तो मानो समूचा ब्रज स्वामी हरिदास की तान से तान मिला बैठा।
विज्ञापन

यह मौका था अखिल भारतीय स्वामी हरिदास संगीत सम्मेलन व स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान समारोह के समापन का, जहां शास्त्रीय संगीत जगत से जुड़े कलाकार वंशी वादक पंडित अजय प्रसन्ना, नीरज सक्सेना, कोलकाता की ओडिसी नृत्यांगना नंदिनी चौधरी, दिल्ली की कथक नृत्यांगना शैफाली गोयल और शास्त्रीय संगीत गायिका विधि शर्मा आदि ने स्वामी हरिदास को संगीत की लहरियों में सजेश्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कलाकारों को ‘स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान’ से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी रामेश्वराचार्य महाराज ने स्वामी हरिदास जी के चित्रपट पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी संगीत साधना से ही बांकेबिहारी महाराज का प्राकट्य किया। वह ध्रुपद के पुरोधा थे। संस्थान के अध्यक्ष आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी व समारोह के संयोजक पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संगीत समारोह का शुभारंभ कोलकाता से आईं नृत्यांगना नंदिनी चौधरी ने नृत्य से हुआ। उन्होंने ओडिसी नृत्य की परिपाटी में राधा-कृष्ण के प्रेम और मुरली की दीवानी राधा के भाव प्रस्तुत किए। ‘आहे नील शैल: राधा रानी संगे नाचे मुरली..’ बंदिश पर उनकी प्रस्तुति सुंदर रही। भाव नृत्य के जरिए उन्होंने जगन्नाथ पूजा और ‘द्रोपदी की लाज लीला’ का लयबद्ध मंचन किया।
अपने वंशी वादन के लिए देश-विदेश में प्रसिद्धि पाने वाले पंडित अजय प्रसन्ना ने अपनी वंशी की सुमधुर धुन सुनाई।। लखनऊ से आए नीरज सक्सेना का वंशी वादन भी शानदार रहा। इनके साथ तबले पर प्रियांश और ढोलक पर मास्टर तन्मय ने संगत की।
कथक कलाकार शैफाली गोयल ने गत ठाठ में गणेश स्तुति के साथ पुष्पांजलि दी। इसके बाद उन्होंने तीन ताल में उठान, आमद, टुकड़े और तोड़े प्रस्तुत किए। भाव पक्ष में गत निकास सुंदर रहा। उधर, दिल्ली से आईं विधि शर्मा ने अपने शास्त्रीय गायन का मंचन किया।
उन्होंने ‘देखो री या मुकुट की लटकन...’ और ‘राधे झूलन पधारो झुकी आए बदरा..’ के अलावा बंदिश प्रस्तुत की। इनके साथ तबले पर प्रशांत त्रिवेदी की संगत बेहतरीन रही। कार्यक्रम का समापन कलाकारों को स्वामी हरिदास संगीत कला रत्न सम्मान से नवाजा गया।

इस अवसर पर महेशानंद सरस्वती महाराज, स्वामी फतेहकृष्ण, महंत परमेश्वरवदास, महंत अमर दास, मधुसूदन महाराज, राम किशन गोस्वामी, ब्रज बिहारी शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रश्मि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed