{"_id":"5e03aae88ebc3e880968f9f8","slug":"surya-grahan-mathura-news-agr4217588179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूतक लगने के साथ मंदिरों के पट हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूतक लगने के साथ मंदिरों के पट हुए बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बृहस्पतिवार को पड़ रहे सूर्यग्रहण का असर मंदिरों पर दिखा। सूतक लगने के साथ बुधवार को मंदिरों के पट बंद हो गए। मंदिर के पट बंद होने से बाहर से आने वाले उन श्रद्धालुओं को वापस लौटना पड़ा, जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन शाम 7 बजे बंद हो गए। 26 दिसंबर को ग्रहण के कारण सभी मंदिरों में पट बंद रहेंगे। दर्शन दोपहर 3 बजे खुलेंगे।
प्राचीन ठाकुर केशव देव मंदिर में ग्रहण के कारण दोपहर 3 बजे प्रारंभ होंगे। अमावस्या के उपलक्ष्य में मंदिर में फूलबंगला सजाया जाएगा। श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के भक्तों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी होगा। नंदगांव में सूर्यग्रहण के चलते कस्बा एवं आसपास के मंदिरों के सेवाक्रम में परिवर्तन रहेगा।
नंदबाबा मंदिर के सेवायत रमेश चंद गोस्वामी एवं विजन मास्टर ने बताया कि बुधवार को सूतक के चलते सवा आठ बजे शयन के बाद नंदबाबा मंदिर को बंद कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सूर्यग्रहण समाप्त होने के बाद 11 बजे मंगला आरती के दर्शन होंगे। इस दौरान मंदिर में हवन आदि कार्यक्रम होंगे। मंगला आरती के बाद दैनिक सेवाक्रम शुरू होगा।
विज्ञापन
ज्ञान मोहल्ला स्थित बंटा वारी कुंज के पुष्टिमार्गीय ठाकुर श्री नवनीत प्रिया जी मंदिर के सेवायत श्यामलाल ने बताया कि सूतक के चलते बुधवार को सवा पांच बजे मंदिर को बंद कर दिया गया। बृहस्पतिवार को 11 बजे ग्रहण के उपरांत मंदिर में दैनिक सेवा क्रम चलेगा।