फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   surya, grahan, bhajan, kirtan, vrindavan, mathura

सूर्य ग्रहण: धार्मिक आस्था में सराबोर हुई श्रीबांकेबिहारी की नगरी

Sun, 21 Jun 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
surya, grahan, bhajan, kirtan, vrindavan, mathura
मथुरा। वृंदावन में सूर्यग्रहण के दौरान संकीर्तन करतीं विदेशी श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। देश में दिखाई देने वाले साल के पहले खगास सूर्यग्रहण पर रविवार को धार्मिक नगरी वृंदावन में आस्था हावी रही। कहीं श्रद्धालुओं ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा की तो कई स्थानों पर हवन यज्ञ किए गए। अनेक स्थानों पर भक्तों ने ठाकुर जी की आराधना में जप किए। धार्मिक आस्था का यह दौर दिन भर चला। सूर्यग्रहण उपरांत लोगों ने यमुना में डुबकी भी लगाई।
विज्ञापन

कंगन आवर्ति के इस सूर्यग्रहण के रविवार को होने के कारण धार्मिक दृष्टि से भी इसका ज्योतिष द्वारा अलग ढंग से आकलन किया गया है। प्रात: 10:09 बजे से शुरू हुए ग्रहण का मोक्ष 1:43 बजे हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप लोगों ने नगर की पंचकोसी परिक्रमा हरिनाम संकीर्तन के साथ पूर्ण की। इसमें विदेशी भक्त भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कई स्थानों पर ग्रहण काल में हवन यज्ञ व हरिनाम संकीर्तन का विधान पूर्वक आयोजन भी किया। केशीघाट स्थित यमुना तट पर आनंद गंगाजी वाले बाबा के सानिध्य में वैदिक परंपरानुसार हवन कुंड में आहुतियां प्रदान की गई। राधेकुंज में विदेशी महिला-पुरुष संकीर्तन करते रहे। ग्रहण के मोक्षकाल में प्राचीन अक्रूर घाट समेत केशीघाट, देवरिया घाट, चीरघाट, बिहारघाट पर पहले लोगों ने जप किया फिर डुबकी भी लगाई। इस दौरान बालकृष्ण महाराज योगा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed