{"_id":"585ec4d14f1c1b3e4de3b2ed","slug":"surbhi-got-scholarship-from-cambridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरभि ने बढ़ाया देश का गौरव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरभि ने बढ़ाया देश का गौरव
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
सुरभि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज की बेटी सुरभि ने यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की बीपी क्लेयर हॉल स्कॉलरशिप हासिल कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मथुरा की सुरभि अग्रवाल यह स्कॉलरशिप पाने वाली प्रथम भारतीय छात्रा हैं। उनकी उपलब्धि को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर नए सत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा के रूप में दर्शाया गया है।
मथुरा के बसंतर मार्ग निवासी रिटायर्ड चीफ इंजीनियर किशन स्वरूप ऐलन की प्रपौत्री और प्रतुल अग्रवाल की बेटी सुरभि ने दिल्ली के सेंट स्टीफन कालेज से बीएससी रसायन विज्ञान में टॉप किया था। इसके बाद उनका चयन विश्व के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शुमार कैंब्रिज विश्वविद्यालय में शोध के लिए हुआ। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने सत्र 2016-17 के लिए बीपी क्लेयर हॉल स्कॉलरशिप की शुरुआत की। इस प्रतिस्पर्धा में यूनिवर्सिटी ने भारत से एक मात्र मथुरा की सुरभि का चयन किया है। सुरभि की प्रतिभा से प्रभावित होकर कैंब्रिज के ही ट्रिन्टी कालेज ने उन्हें स्कॉलरशिप के लिए ऑफर किया था।
अपनी इस उपलब्धि पर गदगद सुरभि ने मां वंदना अग्रवाल को अपनी प्रेरणा बताया है। उन्होंने घर में दादी शशि ऐलन, आईएएस ताऊ इंदुभूषण, ताई अंजना भूषण, चिकित्सक ताऊ डा. अतुल अग्रवाल और ताई प्रज्ञा अग्रवाल के बेटियों की शिक्षा के प्रति सकारात्मक नजरिए को सफलता का श्रेय दिया है।
विज्ञापन
तीनों बेटियां एक से बढ़कर एक
सुरभि की सबसे बड़ी बहिन तन्वी अग्रवाल ब्रिटिश स्कॉलरशिप से लंदन यूनिवर्सिटी में मेडिसन पर शोध कर रही हैं। वहीं दूसरे नंबर की जान्हवी कॉमनवेल्थ स्कालरशिप हासिल कर ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। अब सुरभि को कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने स्कॉलरशिप से नवाजा है। अपनी तीनाें बेटियों की उपलब्धि पर पिता प्रतुल अग्रवाल गदगद हैं।