फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Surbhi caught four in cow theft case

सुरभि गाय चोरी के मामले में चार पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Surbhi caught four in cow theft case
कोसीकलां। गांव कामर के मजरा मंडोरा के पंचवीर आश्रम से सुरभि गाय को बछिया समेत चोरी के मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ कर चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपियों से चार गाय, तमंचा, कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

21 मार्च को गांव मंडोरा के पास स्थित पंचवीर आश्रम से दूसरे समुदाय के लोग दुधारू सुरभि गाय को बछिया समेत चुरा ले गए थे। इस मामले में दोनों राज्यों के ग्रामीणों की पंचायत के बाद समाधान नहीं हुआ। काठिया बाबा जगदेव दास ने अन्न-जल त्याग आमरण अनशन शुरू कर दिया। सात दिनों से अनशन पर बैठे बाबा की तबीयत बिगड़ने लगी तो प्रशासन ने आरोपियों को पकड़े जाने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, गढ़ी बरबारी चौकी प्रभारी अर्जुन राठी ने मंगलवार को गढ़ी बरवारी से निज्जु निवासी लौडिया पट्टी नई थाना बिछोर नूंह, जुनैद निवासी नई थाना बिछोर, सलीम, यूशुफ निवासी चौधरी मोहल्ला, बिछोर नूंह को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि 21 मार्च को कामर से पशु खरीदने के लिए आएं थे, मेला होने के कारण पशु नहीं मिले तो जाते समय पंचवीर मंदिर से सुरभि गाय व बछिया चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। गोवंश को कोकिलावन गोशाला भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed