Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Supply of khoa (milk solids) in Roadways buses

Mathura News: रोडवेज बसों में खोए की सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Supply of khoa (milk solids) in Roadways buses
मथुरा। परिवहन निगम की सरकारी बसों में आगरा से मथुरा तक खोए की व्यावसायिक ढुलाई होने की जानकारी पर अधिकारी हरकत में आ गए हैं। अमर उजाला के तीन नवंबर के अंक में इस संबंध में खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। वहीं, बसों से व्यावसायिक समान मंगाने वाले कारोबारी भी सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया कि निगम की बसों में इस तरह की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


एआरएम ने बताया कि बसों के मार्ग में चेकिंग अभियान चलाने के भी आदेश दिए गए हैं। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि चालक और परिचालक बसों का इस्तेमाल यात्री परिवहन के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए तो नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में अनियमितता मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed