फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sunil bansal address the bjp braj kshetra meeting in mathura

भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में पदाधिकारियों से बोले सुनील बंसल- जो मिला है उसे बनाए रखना है

Fri, 12 Jul 2019 08:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 12 Jul 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
sunil bansal address the bjp braj kshetra meeting in mathura
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में आयोजित भाजपा ब्रज क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने शुक्रवार को कहा कि सभी पदाधिकारी नए भारत निर्माण को लेकर जनता के बीच जाएं। यह वक्त संतुष्ट होकर बैठने का नहीं है। जो मिला है उसे बनाए रखना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाना होगा। उनकी सुननी होगी। तभी हमसे लोग जुड़ेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में कहा गया कि प्रदेश में 31 अगस्त तक 50 लाख नए कार्यकर्ता बनाए जाने हैं, ब्रज क्षेत्र में 15 लाख नए कार्यकर्ताओं का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सौंख रोड पर पाली डूंगरा स्थित एक मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने किया। पहले वर्ग में ब्रज क्षेत्र के सभी 12 जिलों के जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की मजबूती जोर

प्रशिक्षण वर्ग में पूरा जोर संगठन की मजबूती पर रहा। पदाधिकारियों से कहा गया कि गांवों में रात्रि प्रवास बढ़ाया जाए। लोगों के साथ संवाद किया जाए। सुनील बंसल ने कहा कि पदाधिकारियों की जब बैठक हो तो उसके सभी बिंदुओं पर पदाधिकारियों से चर्चा की जाए ताकि वो भी अपडेट हो सकें।

उन्होंने कहा कि हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे। सभी को भाजपा के नए आयाम, नए भारत निर्माण में भूमिका और भाजपा के इतिहास के बारे में बताया जाए। महामंत्री संगठन ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में 15 लाख नए सदस्य बनाए जाने हैं। जिसे जो लक्ष्य दिया गया है उसे हर हाल में समय से पूरा करें। सभी एक टीम के रूप में काम करें। 

इस दौरान भाजपा प्रदेश के महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के साथ ब्रज क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed