फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sumant gupta asks for more seats for vaisya comunity

हमारी चाबी आपके हाथ और आपकी हमारे: सुमंत गुप्ता

Sun, 10 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 10 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
sumant gupta asks for more seats for vaisya comunity
सुमंत गुप्ता

विज्ञापन
राजनीति में वैश्य समाज की हिस्सेदारी के लिए रविवार को वृंदावन में स्वाभिमान रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश में वैश्य समाज के संख्या बल और राजनीति में उनकी हिस्सेदारी के आंकड़े रखकर राजनीतिक दलों को आइना दिखाया। समाज के योगदान के अनुपात में अपना हक मांगा।

इस मौके पर अपने संबोधन में वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की 116 विधानसभा वैश्य मतदाता बाहुल्य हैं। लेकिन हमारे समाज के मात्र दो विधायक हैं। राजनीतिक दल इस समाज का मात्र उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य हमारे बीच आए हैं ये उत्साह बढ़ाने वाली बात है। उन्होंने मांग रखी कि विधानसभा चुनावों में वैश्य समाज के अधिक से अधिक उम्मीदवारों को टिकट दी जाए। उन्होंने कहा कि हमारी चाबी आपके पास है और आपकी चाबी वैश्य समाज के पास है।
विज्ञापन


कानपुर के विधायक सलिल विश्नोई ने कहा कि भाजपा बनियाओं की पार्टी है इसे वैश्य समाज ने खून और पसीने से सींचा है। 1960 और सत्तर के दशक में वैश्य समाज के उम्मीदवार इस पार्टी से चुनाव लड़ते और अपनी जमानत गंवाते थे। लेकिन 1991 से 2016 तक कुल चुनाव लड़े वैश्यों का प्रतिशत देखें तो 60 से 70 प्रतिशत वैश्य समाज का उम्मीदवार जीतता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक डा. श्याम सुंदर बंसल ने कहा कि देश में 22 प्रतिशत वैश्य समाज के लोग हैं लेकिन राजनीति में हिस्सेदारी मात्र दो से तीन प्रतिशत तक है। इस रथयात्रा के माध्यम से पूरे देश के वैश्य समाज में चेतना आएगी और राजनीति में हिस्सेदारी की तस्वीर भी बदलेगी। 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, लक्ष्मी नारायण चौधरी, डा. अशोक अग्रवाल, मथुरा पालिका चेयरमैन मनीषा गुप्ता, वृंदावन के मुकेश गौतम, कोसी चेयरमैन भगवत रुहेला, चौधरी जगपाल, वैश्य एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, महासचिव मेघश्याम वार्ष्णेय, राजकुमार अग्रवाल, रामनरेश अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे। संचालन हरिओम अग्रवाल ने किया।

फेल सरकार के फ्लाप मुख्यमंत्री हैं अखिलेश
मथुरा (ब्यूरो)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार को फेल बताते हुए अखिलेश यादव को एक फ्लाप सीएम करार दिया है। कहा कि मथुरा और कैराना की जांच को आयोग बना दिए मगर रिपोर्ट तो सीएम आफिस से ही तय हो रही है। मुलायम सिंह हर महीने अपने नेताओं को भ्रष्ट और जमीनों पर कब्जा करने वाले तो बता देते हैं मगर कार्रवाई कुछ नहीं होती। सब कुछ पब्लिक की वाहवाही लूटने के लिए किया जा रहा है।
केशव प्रसाद मौर्य मथुरा में ब्रज क्षेत्र के सांसदों की मीटिंग में पहुंचे थे। वो एक होटल में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सूबे के विकास को जो योजनाएं लांच करती है सपा सरकार सभी में अड़ंगा लगा देती है। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। पूरे सूबे में जंगलराज है। आम आदमी को तो छोड़िए सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। इस प्रकार की 150 घटनाएं हो चुकी हैं। कई पुलिस वालों की हत्याएं कर दी गईं। किसानों का करोड़ों रुपया चीनी मिलों पर फंसा पड़ा है। मुआवजा बंट नहीं पा रहा है। जो भर्तियां हुईं हैं सभी में भारी रिश्वतखोरी चली है। उन्होंने कहा कि सपा से जनता तंग आ गई है। बसपा में भगदड़ मची है। 2017 के चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।      


हिम्मत है तो चाचा की जांच कराके दिखाएं
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिवपाल यादव के पास जो भी विभाग हैं सभी में भ्रष्टाचार है। सड़कें जरा सी बरसात में ही उखड़ गई हैं। लेकिन सब कुछ जानकर भी मुख्यमंत्री खामोश हैं। क्या इसलिए कि शिवपाल यादव उनके चाचा हैं। हिम्मत है तो चाचा की जांच कराके दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed