{"_id":"a3b5c5aa854e6d377bc18e1f1048a319","slug":"sulabh-internationa-will-continue-its-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी रहेंगी सुलभ की सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी रहेंगी सुलभ की सुविधाएं
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Sun, 19 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कल्याण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश यादव ने रविवार को चैतन्य विहार स्थित महिला आश्रय सदन का निरीक्षण किया।
उन्होंने सदन संचालिका पूनम से विधवाओं की स्थिति और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आश्रय सदनों और विधवाओं को सुलभ की ओर से दी जा रही सुविधाएं बंद नहीं की गई हैं। सुलभ से कहा गया है कि वह विधवाओं के खाते में ही रुपये जमा कराए।
राकेश यादव ने बताया कि सभी आश्रय सदनों की जिम्मेदारी अब कल्याण निगम को दी गई है। जल्द ही चैतन्य बिहार आश्रय सदन सहित अन्य सदनों में साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था होगी।
कमरों की मरम्मत की जाएगी। विधवाओं को स्वास्थ्य सेवाएं भी मौके पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि पेंशन और भोजन भत्ता खाते में भेज दिए गए हैं।