फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sugar, ethanol, and power plants to be set up at a cost of 1,000 crore

Mathura News: 251 किलो पंचामृत से हुआ दाऊजी महाराज का अभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sugar, ethanol, and power plants to be set up at a cost of 1,000 crore
मथुरा। बलदेव छठ के पावन पर्व पर भूतेश्वर स्थित बलभद्र कुंड के प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर में भगवान बलराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिर परिसर दाऊजी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

प्रातः आठ बजे मंदिर के मुख्य महंत मोहन गुरु के सानिध्य में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बीच भगवान बलदेव जी एवं माता रेवती जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। आचार्य मालाराम शास्त्री, अनुज, अखिलेश शास्त्री एवं वेदांत ने पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद 251 किलो दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सायंकाल मंदिर को बेंगलुरु, कोलकाता सहित विभिन्न स्थानों से मंगाए गए देशी-विदेशी फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।
विज्ञापन

फूलों की आकर्षक सजावट के बीच दाऊजी महाराज को विराजमान कर भक्तों के लिए दर्शन खोले गए। ठाकुरजी के समक्ष विशाल छप्पन भोग भी अर्पित किया गया। रात्रि में प्रसिद्ध कलाकारों ने दाऊजी महाराज के समक्ष भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक भाव-विभोर होकर झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान शरद नागर, सत्यप्रकाश, गोविंद प्रसाद, मनोज सर्राफ, विपिन, माणिक शर्मा, कृष्ण कुमार कान्हा, पिंटू अग्रवाल, अशोक, विष्णु, अतुल, मोहनलाल भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed