फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sudhardhan bhagat in vrindavan

‘गांवों से पलायन रोकने केे लिए कार्य कर रही सरकार’

Thu, 18 Feb 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 18 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
sudhardhan bhagat in vrindavan
गांवों से लोगों के बढ़ते पलायन को रोकने के साथ ग्रामीणों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन


वात्सल्य महोत्सव में भाग लेने आए केंद्रीय ग्राम विकास राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की परिकल्पना को साकार करने के प्रयास जारी हैं।


कई बचत योजनाओं के बारे में बताकर गांववासियों को राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान लेने के लिए तैयार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई सांसद आदर्श ग्राम योजना की स्थिति के सवाल पर वे बोले यह उनके मंत्रालय का कार्य नहीं है। जेएनयू मामले में सुदर्शन भगत का कहना था कि कानून सबके लिए बराबर है। राष्ट्रविरोधी कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed