{"_id":"66f86219b41968bbdd0c9097","slug":"substation-operator-assaulted-junior-engineer-mathura-news-c-369-1-mt11006-118794-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उपकेंद्र परिचालक ने की अवर अभियंता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उपकेंद्र परिचालक ने की अवर अभियंता से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। 132 केवी उपकेंद्र वृंदावन में तैनात अवर अभियंता के साथ उपकेंद्र परिचालक ने मारपीट कर दी। अवर अभियंता की शिकायत पर वृंदावन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अवर अभियंता दानवीर सिंह के मुताबिक वह दोपहर करीब 2 बजे अपने कार्यालय में बैठकर विभागीय कार्य कर रहे थे। तभी उपकेंद्र में तैनात परिचालक जय कुमार उनके कक्ष में पहुंचा। पूर्व में मांगे गए स्पष्टीकरण को लेकर गाली गलौज करने लगा। अवर अभियंता का आरोप है कि विरोध करने पर उपकेंद्र परिचालक ने उनके साथ मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें बचाया।
उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल पर घटना की जानकारी दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी मौके से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक वृंदावन रवि त्यागी ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
प्रकरण संज्ञान में आया है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
-विजयेंद्र सिंह, एक्सईन ट्रांसमिशन