फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   subedar shivkumar,subedar dead in road accident

राजस्थान में हादसे का शिकार मथुरा का नायब सूबेदार, शोक

Wed, 27 Nov 2019 07:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
subedar shivkumar,subedar dead in road accident
फोटो 24 नायब सूबेदार शिवकुमार के पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित करते सैन्य अधिकारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा/बरसाना। राजस्थान के मडूकरा के पास सड़क हादसे में मथुरा के नायब सूबेदार की मौत हो गई। नायब सूबेदार 20 दिन की छुट्टी बिताने के बाद अपने दोस्त टूंडला के वेदप्रकाश के संग कार से जैसलमेर जा रहे थे। राजपूत रायफल्स के जवान की मौत की खबर पर प्रदेश के केबिनेट मंत्री समेत राजनीतिक दलों के नेता, पुलिस-प्रशासन और सेना के अफसरों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। छह साल के बेटे ने पिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बरसाना के गांव हथिया निवासी शिवकुमार (30) पुत्र बिजेंद्र सिंह मथुरा में ईटीवी के पीछे शिवपुरी कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह राजपूत रायफल्स के जवान शिवकुमार जैसलमेर में तैनात था। छह नवंबर को 20 दिन की छुट्टी आए नायब सूबेदार मंगलवार की शाम दोस्त टूंडला निवासी वेदप्रकाश के संग जैसलमेर के लिए कार से निकला। देररात एक बजे राजस्थान के मडूकरा पर ट्रक और कार की आमने-सामने हुई टक्कर में नायब सूबेदार हादसे का शिकार हो गया। रात दो बजे परिजनों को हादसे के शिकार होने की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजन राजस्थान के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर नायब सूबेदार का पार्थिव शरीर शिवपुरी कालोनी पहुंचा तो पत्नी आरती और दोनों बच्चों कार्तिक, ऋषभ, पिता और मां का रो-रोकर हाल बुरा हो गया। कई बार पत्नी और मां अचेत हो गईं। आसपास की भीड़ शिवपुरी कालोनी में उमड़ पड़ी। प्रदेश के केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, भाजपा विधायक कारिंदा सिंह, पुलिस-प्रशासन के अफसर और सेना के अफसरों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर सलामी दी, वहीं कंधा भी दिया। सैनिक सम्मान से सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। बड़े बेटे कार्तिक ने पिता शिवकुमार को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता भी सेना में सूबेदार से हो चुके हैं रिटायर
सड़क हादसे का शिकार हुए शिवकुमार के पिता भी सेना से सूबेदार रिटायर हुए हैं। बेटे का पार्थिव शरीर अपने सामने देखकर उनकी आंखों से आंसू नहीं थमे। बावजूद फिर भी वह बोले कि अपने नातियों को भी सेना में भेजेंगे।
तीन भाइयों में सबसे बड़ा था शिवकुमार
सड़क हादसे का शिकार हुए नायब सूबेदार शिवकुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके बाद छोटे भाई रामनिवास और नरेंद्र हैं। नायब सूबेदार का छह साल का बड़ा बेटा कार्तिक पहली कक्षा में पढ़ता हैं, वहीं उससे छोटा चार साल को बेटा ऋषभ प्ले में है।

परिजनों की यह है मांग
शिवकुमार का सरकारी जमीन पर स्मारक बने, बच्चों के लालन-पोषण की हो व्यवस्था, नायब सूबेदार की पत्नी को नौकरी मिले, आर्थिक मदद भी मिले।

णोटो 25 नायब सूबेदार शिव कुमार का पुत्र कार्तिक।

णोटो 25 नायब सूबेदार शिव कुमार का पुत्र कार्तिक।- फोटो : MATHURA

फोटो 23 नायब सूबेदार शिव कुमार का फाइल फोटो।

फोटो 23 नायब सूबेदार शिव कुमार का फाइल फोटो।- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed