{"_id":"68151ab0ef180e0fd907de23","slug":"students-will-be-trained-in-sports-dance-and-music-in-secondary-schools-mathura-news-c-369-1-mt11011-128978-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: माध्यमिक विद्यालयों में खेल, नृत्य और संगीत में पारंगत होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: माध्यमिक विद्यालयों में खेल, नृत्य और संगीत में पारंगत होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी अब पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी अपनी प्रतिभा निखारेंगे। नृत्य और संगीत सीखेंगे और प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने हुनर को दिखाएंगे। इसके लिए हर शनिवार को नृत्य-संगीत, खेलकूद की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विद्यालय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी बच्चों को जिले स्तर पर भेजा जाएगा। जिले और राज्य स्तर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में 550 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें 36 राजकीय, 93 एडेड और 421 वित्तविहीन स्कूल हैं। इन स्कूलों में हर माह प्रथम शनिवार को नृत्य, गीत, वादन, नाटक, चित्रकला और रंगोली का आयोजन किया जाएगा। दूसरे शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता होगी। वॉलीबॉल, क्रिकेट, हॉकी व अन्य खेलों का प्रशिक्षण होगा।
तीसरे शनिवार को साहित्यिक गतिविधियों पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, सुलेख आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चौथे शनिवार को किशोर संसद का आयोजन होगा। महापुरुषों की जयंती पर उनके जीवन व योगदान विषय पर चर्चा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्यों को आयोजन के संबंध में जानकारी दे दी गई है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए हैं।

टांडा में शौलाचय के खस्ता हाल। संवाद