{"_id":"666e067f58098f8b9e0825c4","slug":"students-will-be-given-an-e-oath-of-not-taking-drugs-mathura-news-c-369-1-mt11006-114621-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छात्रों को दिलाई जाएगी नशा न करने की ई-शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छात्रों को दिलाई जाएगी नशा न करने की ई-शपथ
विज्ञापन
मथुरा। स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए 26 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में शामिल अधिकारी, बेसिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में पहुंचकर छात्रों को जागरूक करेंगे। उन्हें नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे।
समाज कल्याण विभाग द्वारा जनपद के बेसिक, माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में नशा मुक्ति अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। ये अभियान 26 जून तक चलेगा। अभियान में सभी ब्लाॅकों के बीडीओ, शिक्षा अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। साथ ही अन्य सरकारी विभागों को भी अभियान में शामिल किया जाएगा। अधिकारी स्कूल, कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को को नशा न करने की ई-शपथ दिलाएंगे। उन्हें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
शपथ लेने के बाद छात्रों को लिंक के साथ क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। इससे उन्हें तुंरत उनके नाम का प्रमाणपत्र भी मिल जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए निदेशक समाज कल्याण विभाग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के समाज कल्याण अधिकारियों बैठक की। जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 20 जून को ई-शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्कूल कॉलेजों में यूट्यूब के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया जाएगा। उन्हें बताया और दिखाया जाएगा कि नशे में फंसकर कैसे युवा अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं। गलत सोहबत में पड़कर अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं।