फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students learned how work is done in the women's police station and also visited the control room

Mathura: विद्यार्थियों ने जाना...कैसे महिला थाने में होता है काम, कंट्रोल रूम का भी किया भ्रमण

Wed, 22 Jan 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 22 Jan 2025 11:53 AM IST
सार

मांट से आए 17 विद्यार्थियों के दल ने महिला थाने और कंट्रोल रूम का भ्रमण किया। पुलिस की कार्यप्रणाली को भी समझा। 
 

विज्ञापन
Students learned how work is done in the women's police station and also visited the control room
महिला थाने पहुंचे विद्यार्थी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की कार्यप्रणाली को जानने के लिए मांट राजकीय महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का 17 विद्यार्थियों का दल मंगलवार को महिला थाने पहुंचा। यहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का भ्रमण किया।
विज्ञापन




मंगलवार को मांट राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस के छात्र-छात्राओं का दल सिविल लाइन स्थित महिला थाने पहुंचा। यहां महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने विद्यार्थियों को महिला पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी परेशानी में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 को मिलाएं। पुलिस कुछ ही देर में मदद को पहुंच जाएगी। बताया कि हमारे यहां पति-पत्नी के बीच होने वाले विवाद को सुलझाने कर उनका घर पुनः बसाने का प्रयास किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस के अधिकारियों के नंबर और पद की भी जानकारी दी। विद्यार्थियों का दल इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। यहां उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी और कार्य को समझा।
विज्ञापन


छात्रा मोहिनी शर्मा और छात्र विशाल शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय ने पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस कार्यप्रणाली जानने के लिए भ्रमण कराया है। महिला थाने की कार्यप्रणाली के साथ पुलिस अधिकारियों के कार्यों को भी जाना। थाना प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि विद्यार्थियों के दल को पूरे थाने का भ्रमण कराया। साथ ही उन्हें बताया कि किस तरह से पुलिस अपना काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed