फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Students got angry at the demand of paying fees again, created ruckus

Mathura News: दोबारा फीस जमा करने की बात से गुस्साए छात्र, किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Students got angry at the demand of paying fees again, created ruckus
कोसीकलां। श्रीब्रज बिहारी डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति के विवाद के चलते छात्र-छात्राओं का भविष्य पर बन आई है। फीस जमा करने के बाद भी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। ऊपर से जब प्राचार्य ने दोबारा फीस जमा कराने की बात कही तो विद्यार्थी नाराज हो उठे और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस प्राचार्य को थाने ले आई और समाधान के आश्वासन पर सभी को वापस कर दिया।
विज्ञापन


शहर के नंदगांव रोड स्थित श्री ब्रज बिहारी डिग्री कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षा में करीब 90 छात्र-छात्राओं ने निर्धारित 11,500 रुपये की फीस जमा कराकर दाखिला लिया है। आरोप है कि अभी तक उनकी संबंधित संकाय की कक्षाएं नहीं चल सकीं हैं। प्राचार्य मुकेश चौधरी के समक्ष जब मामला उठा तो उन्होंने फीस जमा कराने का फरमान सुना दिया। दोबारा फीस मांगे जाने पर विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा किया और पुलिस बुला ली। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि परीक्षाओं का समय नजदीक है।
विज्ञापन


अभी तक उन्हें प्रवक्ता नहीं मिले हैं। हंगामा बढ़ा तो पुलिस प्राचार्य को थाने ले आई। यहां पता चला कि महीनों से प्रबंध समिति भंग है और चुनाव नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले में प्राचार्य मुकेश चौधरी को हिदायत देते हुए मामले का समाधान कराने को कहा है। थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि समाधान नहीं हुआ तो बच्चों की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed