{"_id":"67b385be68363d213b09f4c7","slug":"students-came-out-of-the-examination-centre-with-smiles-on-their-faces-mathura-news-c-369-1-mt11007-125325-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE Board Exam 2025: अंग्रेजी का पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे, बोले- ज्यादा मुश्किल और न आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE Board Exam 2025: अंग्रेजी का पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे, बोले- ज्यादा मुश्किल और न आसान
Tue, 18 Feb 2025 02:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:27 PM IST
सार
सीआईएससीई के इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यार्थियों की सोमवार को अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा जिले में चार केंद्रों पर हुई। विद्यार्थी परीक्षा देकर जब केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी थी।
विज्ञापन
परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र के बाहर सेल्फी लेते विद्यार्थी।
विस्तार
मथुरा में काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यार्थियों की सोमवार को अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा जिले में चार केंद्रों पर हुई। विद्यार्थी परीक्षा देकर जब केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर खुशी थी।
जिले में आईएससी (12वीं) के कुल 118 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा में सभी उपस्थित रहे। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्र से बाहर आकर छात्र-छात्राओं ने सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया। विद्यार्थियों ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा के प्रश्न सही थे। न तो ज्यादा मुश्किल और न ही ज्यादा आसान। नकल रोकने के उद्देश्य से परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित की जा रही हैं।
आईसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं हुईं शुरू
आईसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। आईसीएसई परीक्षा की नोडल अधिकारी अरुणा यादव ने बताया कि जिले में चार केंद्रों पर परीक्षाएं हुई। पहली परीक्षा अंग्रेजी भाषा विषय की सम्पन्न हुई। दसवीं परीक्षा के लिए जिले में कुल 308 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सेंट फ्रांसिस स्कूल में 62, ग्रेस कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 48, सेक्रेड हार्ट कांवेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में 142 और भक्ति वेदांता गुरुकुल एंड इंटरनेशनल स्कूल में 56 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।