फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   student meet

जन्मदिवस पर लगाएं एक पौधा, बनाएं प्रकृति को हरा-भरा : शिवकुमार

Sun, 08 Mar 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
student meet
श्रीजी बाबा विद्या मंदिर में आयोजित स्वाबलंबी पूर्व छात्र सम्मेलन में विद्या भारती के राष्ट्री - फोटो : MATHURA
मथुरा। विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिव कुमार ने संस्था के देश भर में संचालित 15 हजार से अधिक विद्यालयों में कार्यरत 35 लाख विद्यार्थी एवं 2 लाख आचार्यों को संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे अपने जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएं। ऐसा करने का आग्रह अपने परिचितों से भी करें, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित बना सकें।
विज्ञापन

श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को आयोजित दो दिवसीय स्वावलंबी पूर्व छात्र सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री शिवकुमार ने पूर्व छात्रों से राष्ट्र के निर्माण में योगदान के लिए पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, नशाबंदी, खाद्यान्न संरक्षण के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने की अपील भी की। इस मौकेे पर संत अतुल कृष्ण ने कहा कि देश के युवा को अपने आपको शारीरिक एवं मानसिक रूप से बलिष्ठ रखना चाहिए। युवा देश का कर्णधार होता है। इस दौरान विद्याभारती के प्रदेश संगठन मंत्री हरिशंकर भी मौजूद रहे। लगभग 600 पूर्व छात्रों ने सम्मेलन में भाग लिया। अतिथि का स्वागत पूर्व छात्र सोनल अग्रवाल, हरेश सिंह, पदम सिंह और कार्तिक सिंह ने किया। संचालन सीताराम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed