{"_id":"6814a8c5757b173f7401ba06","slug":"student-hurt-after-seeing-12th-result-that-she-committed-suicide-by-consuming-poison-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: 12वीं का रिजल्ट देख छात्रा इस कदर हुई आहत, विषाक्त का सेवन कर दे दी जान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: 12वीं का रिजल्ट देख छात्रा इस कदर हुई आहत, विषाक्त का सेवन कर दे दी जान...
Fri, 02 May 2025 04:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 04:43 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रा ने विषाक्त खाकर जान दे दी। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट और हाई स्कूल का परिणाम किसी के लिए खुशी लेकर आया तो किसी की मौत का कारण बन गया। जैंत थाना क्षेत्र में कम नंबर आने पर युवती ने विषाक्त खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
जैंत थाना क्षेत्र के गांव अरेहरा निवासी धर्मेश ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बहन आरती ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम में उसके 51 प्रतिशत नंबर आए। जबकि उसे अधिक नंबर आने की उम्मीद थी। इसी के कारण वह परेशान हो गई और बृहस्पतिवार की दोपहर उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त खाने से उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में परजन उसे सिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सा ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को शाम उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया के परिजन परीक्षा में कम नंबर आने के कारण युवती के विषाक्त खाने की बात कह रहे हैं। बावजूद इसके युवती ने विषाक्त का सेवन क्यों किया। इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रखा है। बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ई रिक्शा चलाकर करती हैं मां परिवार का पालन पोषण
गांव अरेहरा निवासी धर्मेश ने बताया के उनके पिता की 2021 में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी मां गीता देवी ने परिवार को पालने की जिम्मेदारी उठाई। इसके लिए सुबह से लेकर शाम तक वह ई रिक्शा चलती हैं। धर्मेश ने बताया कि पिछली साल आरती इंटर की परीक्षा में फेल हो गई थी। इस बार उसने अच्छे प्रतिशत से पास होने के लिए दिन-रात मेहनत की। बावजूद उसके नंबर कम आए। कम नंबरों के आने के कारण ही उसने यह कदम उठाया। चार भाइयों में आरती इकतौली बहन थी।